आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, वज्रपात से महिला झुलसी
खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में बीते दिन आई तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई गांवों में घरों की छतों पर लगे एस्बेस्टस उड़ गए, जिससे गरीब किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। खराब मौसम का असर फसलों पर भी पड़ा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी बीच ईचा बड़काटोली गांव में वज्रपात की घटना में 49 वर्षीय संतोषी आईंद गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वहीं दुबांगदिरी गांव में आंधी के कारण तीन लोगों के मकान पूरी तरह उजड़ गए। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीण अब प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।















