20260409 155249

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा-अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गुमला: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा और अफीम की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने गुमला थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लांजी गांव में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से 3.62 किलोग्राम गांजा और 2.600 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share via
Share via