20260412 125602

जंगल में छापेमारी: 815 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के नौडिहा और छत्तरपुर थाना क्षेत्र से सटे जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम जवाड़ के आसपास जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम डोडा का क्रय-विक्रय और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जंगल मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति और उनके पीछे आ रहा एक पिकअप वाहन संदिग्ध पाया गया।

पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पिकअप वाहन में लदे अवैध माल की रेकी कर रहे थे।

पुलिस ने जब पिकअप वाहन की तलाशी ली तो उसमें 60 प्लास्टिक बोरे मिले, जिनमें करीब 815 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन, दो मोबाइल फोन और 60 बोरे में 815 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय परहिया और प्रमोद यादव के रूप में हुई है।

इस संबंध में नौडिहा बाजार थाना में कांड संख्या 29/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(c)/29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार पिकअप चालक और अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share via
Share via