सुरों की सरगम थम गई: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन
मुंबई : भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के मुताबिक, आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकार, राजनेता और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनकी आवाज़ की खासियत और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनके गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।















