धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता: प्रिंस खान का दाहिना हाथ सैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार
धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता: प्रिंस खान का दाहिना हाथ सैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार..पढ़े पूरी खबर..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद (19 अप्रैल ): धनबाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह को बड़ा झटका दिया है। प्रिंस खान का करीबी सहयोगी और दाहिना हाथ माना जाने वाला सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे दुबई के अजमान से पकड़ा गया और कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते भारत लाया गया है।
धनबाद पुलिस की सटीक इनपुट
धनबाद पुलिस और इंटरपोल की सटीक इनपुट पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी की प्रमुख बातें:
सैफी उर्फ मेजर प्रिंस खान गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य था।
वह धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने, रंगदारी वसूलने और शूटरों की व्यवस्था करने में सक्रिय भूमिका निभाता था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को धनबाद लाया जा रहा है।
DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम और सिंदरी SDPO आशुतोष सत्यम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
मीडिया में आ रही खबरे
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक धनबाद SSP प्रभात कुमार ने इस सफलता की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लंबे समय से सैफी पर नजर रखे हुए थी।।यह गिरफ्तारी धनबाद पुलिस की प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।
प्रिंस खान गिरोह का होगा सफाया
इससे पहले पुलिस ने गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है, हथियार और बम बरामद किए हैं तथा प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई भी की गई है।प्रिंस खान खुद अभी फरार है और विदेश से अपने गिरोह को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। धनबाद पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चला रही है।धनबाद पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है। व्यवसायी और आम नागरिक संगठित अपराध पर लगाम लगाने के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं।















