खड़गे के बयान पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू बोले—लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ
रांची : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बयान जारी कर इसे “स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत” बताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदित्य साहू ने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना अनुचित है और यह राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व मुद्दों से भटक चुका है और इस तरह के बयान उसी का संकेत हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां देश की लोकतांत्रिक गरिमा को आहत करती हैं और राजनीतिक संवाद के स्तर को गिराती हैं।
साहू ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बयान दिए जाना दर्शाता है कि पार्टी सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रही है।

















