20260424 153747

नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़: ब्राउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

रांची : रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहिल अंसारी, जयप्रकाश महतो, गुलफान अंसारी, जावेद अंसारी, देवेंद्र महतो और शोएब अंसारी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओरमांझी इलाके में कुछ युवक एक स्थान पर इकट्ठा होकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को खदेड़कर पकड़ लिया।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कम दाम में ब्राउन शुगर खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध धंधे में कम लागत में अधिक मुनाफा होने के कारण युवाओं की संलिप्तता बढ़ रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिसके लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

Share via
Share via