Jamshedpur Car Fire

जमशेदपुर: स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी; मची अफरातफरी

 जमशेदपुर: स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी; मची अफरातफरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jamshedpur Car Fire

जमशेदपुर: लौहनगरी के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड पर रविवार को एक बड़ी लापरवाही के कारण भीषण हादसा हो गया। जीसू भवन के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने चलती स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की छत पर रखकर पटाखे फोड़े जा रहे थे, जिसकी चिंगारी ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

पटाखों की चिंगारी बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ीसा नंबर की स्कॉर्पियो (OR 16D 8787 ) पर सवार कुछ लोग चलती गाड़ी की छत पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखों की एक चिंगारी गाड़ी के भीतर या किसी ज्वलनशील हिस्से में जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बीच सड़क पर ही स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी।

 पेट्रोल पंप पर मंडराया बड़ा खतरा

घटना जहां हुई, वहां से पेट्रोल पंप महज कुछ ही दूरी पर था। धधकती गाड़ी को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। अगर आग की लपटें पेट्रोल पंप तक पहुंच जातीं, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी।

 स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला हादसा

हादसे के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने गजब की हिम्मत दिखाई। उन्होंने तुरंत पेट्रोल पंप में रखे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र)  और बालू का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोका। स्थानीय लोगों के इस सामूहिक प्रयास के कारण ही आग पर काबू पाया जा सका और पेट्रोल पंप सुरक्षित रहा।

बाल-बाल बचे सवार, पुलिस की कार्रवाई का इंतज़ार

राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना के बाद ओल्ड पुरुलिया रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

Drishti Now की अपील: आतिशबाजी करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। पेट्रोल पंप या किसी भी ज्वलनशील स्थान के पास पटाखे जलाना जानलेवा हो सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Share via
Share via