हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू

हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू

हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस अभियान में एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर 25 अप्रैल को “ऑपरेशन आहट” के तहत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पोस्ट कमांडर हटिया, निरीक्षक महिला सेल रांची तथा Central Bureau of Investigation (सीबीआई) रांची की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान शाम करीब 5 बजे स्टेशन के मुख्य द्वार पर जांच के क्रम में तीन नाबालिग लड़कों और एक वयस्क व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में बच्चों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी के रूप में हुई, जबकि आरोपी की पहचान नयन कुमार (27 वर्ष) के रूप में की गई।

पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने बेंगलुरु ले जा रहा था। वे ट्रेन संख्या 18367 से Sir M. Visvesvaraya Terminal जाने वाले थे। बच्चों ने यह भी बताया कि वे आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और उनके गांव से पहले भी कई बच्चों को इसी तरह काम के बहाने बाहर ले जाया जा चुका है।

आरोपी नयन कुमार ने स्वीकार किया कि वह बेंगलुरु में निर्माण स्थलों पर मजदूर सप्लाई करता है और प्रति मजदूर ₹300-₹400 तक कमीशन लेता है। वह बच्चों और उनके परिवारों को पैसे देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था। जांच के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड की प्रतियां और एक रेलवे टिकट बरामद किया गया।

आगे की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह हरिहर कुमार के निर्देश पर काम करता था, जो परिवारों को पैसे देकर बच्चों को काम के लिए तैयार करता था। आरोपी के खाते में 25 अप्रैल को ₹25,000 की राशि फोनपे के माध्यम से प्राप्त होने की भी पुष्टि हुई।

आरपीएफ की इस कार्रवाई में तीनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रांची के बालाश्रय भेज दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एएचटीयू कोतवाली, रांची को सौंप दिया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now