राजधानी में खौफनाक वारदात: पुलिसकर्मी ने मजदूरों पर चलाई गोली, एक की गई जान, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

राजधानी में खौफनाक वारदात: पुलिसकर्मी ने मजदूरों पर चलाई गोली, एक की गई जान, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

राजधानी में खौफनाक वारदात: पुलिसकर्मी ने मजदूरों पर चलाई गोली, एक की गई जान, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों—पांडव कुमार और किशन—को आरोपी पुलिसकर्मी ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी। वारदात के तुरंत बाद आरोपी हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

घायलों को तुरंत राव तुलाराम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव कुमार को मृत घोषित कर दिया। उन्हें सीने के बाईं ओर गोली लगी थी, जो जानलेवा साबित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे घायल रूपेश को बेहतर इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया है। रूपेश को पेट के बाईं ओर गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली के बिंदापुर इलाके में रहते थे। फिलहाल जाफरपुर कला थाना पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं आरोपी पुलिसकर्मी किसी मानसिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों से तो नहीं जूझ रहा था। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now