Chief Minister Hemant Soren visited the hospital

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर वित्त मंत्री का जाना हाल, लोकायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर वित्त मंत्री का जाना हाल, लोकायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Chief Minister Hemant Soren visited the hospital

आकाश सिंह

रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने एक ओर जहां अस्पताल में भर्ती अपने कैबिनेट सहयोगी का हालचाल जाना, वहीं दूसरी ओर राज्य के नए लोकायुक्त के साथ औपचारिक बैठक की।

 वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री आज रांची के एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोरसे मुलाकात की, जो वर्तमान में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान सोरेन ने राधा कृष्ण किशोर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता ने की मुलाकात

अस्पताल से लौटने के बाद, कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नए लोकायुक्त  अमिताभ कुमार गुप्ता  ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी एक  शिष्टाचार भेंट थी। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

Share via
Share via