घर से बुलाकर ले गए, खेत में मिली लाश — वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

घर से बुलाकर ले गए, खेत में मिली लाश — वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

घर से बुलाकर ले गए, खेत में मिली लाश — वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार रात एक 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी उन्हें घर से बाहर बुलाकर ले गए और कुछ दूरी पर खेत में सिर में गोली मार दी। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान करमा गांव निवासी राजमुनि पाठक (60 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच (मेडिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर में थे। इसी दौरान दो अज्ञात लोग पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया। बताया जा रहा है कि पत्नी के सामने ही वे आधे कपड़ों में घर से बाहर गए। कुछ दूर ले जाकर अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी।

घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि परिचित लोग बुलाकर ले गए हैं और बातचीत के बाद वापस आ जाएंगे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर चिंता बढ़ी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में शव मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ।

पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है। प्रारंभिक जानकारी में जमीन विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने बताया कि मृतक का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now