सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि छोटानगर थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सलियों का दस्ता सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबल बेहद सतर्कता के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके पर रवाना कर दिया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल लगातार सर्च अभियान तेज कर रहे हैं ताकि नक्सलियों की मौजूदगी को खत्म किया जा सके।

फिलहाल, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now