JCSTI लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में छात्रा आराध्या राय बनीं विजेता, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रांची : झारखंड में प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आज झारखंड मंत्रालय में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कुमारी आराध्या राय को सम्मानित किया। उन्हें झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI) द्वारा आयोजित ‘लोगो (प्रतीक चिन्ह) डिजाइन’ प्रतियोगिता में विजेता चुना गया है।
मुख्यमंत्री ने आराध्या राय द्वारा तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजाइन राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के दृष्टिकोण को बेहद प्रभावी और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं में नवाचार और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती है, जो राज्य के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
बताया गया कि आराध्या राय ने अपने अभिनव, आकर्षक और विचारशील डिजाइन के माध्यम से JCSTI के लिए नया प्रतीक चिन्ह तैयार किया, जिसे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे।















