20260429 213307

बाबूलाल मरांडी ने CM पर कसा तंज, सचिवालय दौरा को बताया ‘पीआर स्टंट’

20260429 213307

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बिना सुरक्षा तामझाम के सचिवालय पहुंचने को लेकर तीखा तंज कसा है।

मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री के इस कदम को “पीआर स्टंट” करार दिया। उन्होंने लिखा कि “वाहवाही लूटने का यह ‘पीआर स्टंट’ वाकई शानदार है, लेकिन राजनीति में ऐसे मौकों को भुनाना भी एक कला है।”

मरांडी यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री के कथित “रात्रिकालीन दौरों” को लेकर भी सवाल खड़े किए। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि “रात के सन्नाटे में होने वाले गुमनाम दौरों से परहेज करना अच्छी बात नहीं है, बल्कि उनका भी जोर-शोर से प्रचार होना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कथित तौर पर एक करीबी पुलिस अधिकारी के साथ रात में “मनपसंद जमीनों” का मुआयना करने निकलते हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

नेता प्रतिपक्ष ने तंज भरे अंदाज़ में मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि अगर इन रात्रिकालीन दौरों का भी उसी तरह प्रचार-प्रसार किया जाता, जैसा दिन के सचिवालय दौरे का किया गया, तो “पारदर्शिता” की असल तस्वीर सामने आती। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि पारदर्शिता केवल कैमरों के सामने ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में कायम रहनी चाहिए।

Share via
Share via