Public hearing held at the office of the Superintendent of Police, Simdega; people's problems heard

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगा जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी गईं

Share
Link copied
Public hearing held at the office of the Superintendent of Police, Simdega; people's problems heard
Public hearing held at the office of the Superintendent of Police, Simdega; people’s problems heard

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने एक-एक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में पिथरा बंधटोली निवासी अरुण ब्रिजेश बड़ाईक, कोनमेंजरा कुम्हारटोली निवासी प्रमिला कुमारी, मरियमपुर निवासी इरमा खेस्स, बांसजोर निवासी जगरनाथ साहू, सलडेगा मोदीटोली निवासी सुरूचि देवी तथा केलुगा निवासी जगेश्वर बिंझिया ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि लोगों को समय पर न्याय और सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।