Khunti Police arrests three smugglers with illegal opium and weapons

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अफीम और हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Khunti Police arrests three smugglers with illegal opium and weapons
Khunti Police arrests three smugglers with illegal opium and weapons

खूंटी : जिले में अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 426 ग्राम अवैध अफीम, एक 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चिकोर-हेसाहातु मुख्य मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अवैध अफीम और हथियार लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने डोकरा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम और हथियार बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने अफीम की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय धनंजय लोहरा, 21 वर्षीय योगेंद्र साहू और 26 वर्षीय राजेंद्र महतो उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। इनमें योगेंद्र साहू कामडारा क्षेत्र का निवासी है, जबकि धनंजय लोहरा और राजेंद्र महतो बेलहाथी रोड, खूंटी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में खूंटी थाना और एनडीपीएस थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।