Kumud Jha will participate in the Election Commission's workshop as a quality expert

निर्वाचन आयोग की कार्यशाला में क्वालिटी एक्सपर्ट के रूप में शामिल होंगे कुमुद झा

Share
Link copied
Kumud Jha will participate in the Election Commission's workshop as a quality expert
Kumud Jha will participate in the Election Commission’s workshop as a quality expert

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के अवर सचिव कुमुद कुमार झा को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित दो दिवसीय कार्यशाला “NLMT Workshop for Finalization of Training Materials” में क्वालिटी एक्सपर्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यशाला 14 एवं 15 मई को आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य निर्वाचन प्रशिक्षण सामग्री को अंतिम रूप देना है।

सिमडेगा और टी टांगर क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रखने वाले कुमुद झा ने अपनी प्रारंभिक, मध्य एवं कॉलेज की शिक्षा सिमडेगा में ही प्राप्त की। छात्र जीवन के दौरान वे पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाने में भी विशेष रुचि रखते थे। कामडारा क्षेत्र से भी उनका पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध रहा है। सिमडेगा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गुमला जिले में शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर (NLMT) के रूप में कार्यरत कुमुद झा हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में रिटर्निंग ऑफिसर्स को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दे चुके हैं। निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हें नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया था। सम्मेलन में दिए गए उनके सुझावों को आयोग ने गंभीरता से लिया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

वर्ष 2013 में डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित होने के बाद कुमुद झा ने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे बुंडू में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को आज भी वहां के कर्मचारी एवं पदाधिकारी व्यवहारिक, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में याद करते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।