NEET UG 2026 दोबारा होगा आयोजित, NTA ने नई परीक्षा तारीख का किया ऐलान, 21 जून 2026 को होगी परीक्षा

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अब एजेंसी ने दोबारा परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर बताया कि भारत सरकार की स्वीकृति के बाद NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों अभ्यर्थी नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब नई तारीख सामने आने के बाद छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
NTA की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और गाइडलाइन से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें।

















