Bloodshed in Ranchi: Brother-in-law kills brother-in-law by hacking him with a sickle, accused arrested

रांची में रिश्तों का खून: साले ने टांगी से काटकर बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Bloodshed in Ranchi: Brother-in-law kills brother-in-law by hacking him with a sickle, accused arrested
Bloodshed in Ranchi: Brother-in-law kills brother-in-law by hacking him with a sickle, accused arrested

झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही सगे बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में घर में रखी टांगी उठा ली और बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।