रांची के कई थानाओं के प्रभारी बदले गए, इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

रांची : रांची पुलिस में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कई थानाओं के थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस आदेश के तहत नए अधिकारियों को विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानांतरित अधिकारी और नई जिम्मेदारियां :
इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह अब डेलीमार्केट थाना के प्रभारी होंगे।
इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को खलारी थाना का प्रभार सौंपा गया है।
इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो बुण्डू थाना के नए प्रभारी बनाए गए हैं।
इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र में तैनात किया गया है।
इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी यातायात थाना, जगन्नाथपुर के प्रभारी होंगे।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना का प्रभारी बनाया
गया है।


















