Meeting of Postal SC/ST Welfare Association at Doranda Divisional Office

डोरंडा परिमंडलीय कार्यालय में डाक एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share
Link copied
Meeting of Postal SC/ST Welfare Association at Doranda Divisional Office
Meeting of Postal SC/ST Welfare Association at Doranda Divisional Office

रांची : अखिल भारतीय डाक एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के सर्किल सचिव ओम प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन एवं निदेशक डाक सेवाएं आर. वी. चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक डोरंडा परिमंडलीय कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित हुई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से पदोन्नति, आरक्षण नीति के सही क्रियान्वयन तथा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।

सर्किल सचिव ओम प्रकाश चौधरी ने कर्मचारियों से संबंधित मांगों और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन ने सकारात्मक पहल करते हुए उठाए गए विषयों के समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में सर्किल उपाध्यक्ष जितेंद्र कच्छप और सर्किल ट्रेजर सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कर्मचारी हितों के प्रति प्रशासन की सकारात्मक सोच पर बल दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।