गिरिडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की छापेमारी, डीसी-एसपी ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह सेंट्रल जेल में शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त राम निवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कैदियों के बैरक और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि गिरिडीह सेंट्रल जेल में कई बड़े नक्सली और कुख्यात अपराधी बंद हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अंदर से किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समय-समय पर सर्च अभियान चलाता रहता है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जेल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
















