Late night raid in Giridih Central Jail, DC-SP took charge

गिरिडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की छापेमारी, डीसी-एसपी ने संभाला मोर्चा

Share
Link copied
Late night raid in Giridih Central Jail, DC-SP took charge
Late night raid in Giridih Central Jail, DC-SP took charge

गिरिडीह सेंट्रल जेल में शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त राम निवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कैदियों के बैरक और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि गिरिडीह सेंट्रल जेल में कई बड़े नक्सली और कुख्यात अपराधी बंद हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अंदर से किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समय-समय पर सर्च अभियान चलाता रहता है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जेल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।