MLA Naman Bixal Kongari attended the youth conference as the chief guest and gave an inspirational message to the youth.

युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

MLA Naman Bixal Kongari attended the youth conference as the chief guest and gave an inspirational message to the youth.
MLA Naman Bixal Kongari attended the youth conference as the chief guest and gave an inspirational message to the youth.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत बंदरचुवा लुगड़ी में जीईएल चर्च द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में हजारों युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बोंगराम पास्टोरेट अंतर्गत मंडली बोंगराम, टुट्टीकेल, सोकोरला, डोमटोली, अंबाटोली, लुडगी, गोबरधासा, कोलेबिरा, शिवनाथपुर, शाहपुर, चवरापानी सहित कई क्षेत्रों के युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज और देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से अपने भविष्य के प्रति सजग रहने, ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करने तथा नशापान से दूर रहने की अपील की।

विधायक ने कहा कि युवाओं को ईश्वर पर भरोसा और विश्वास रखते हुए बाइबल में बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही माता-पिता का सम्मान करने और अच्छे समाज एवं बेहतर माहौल निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर पास्टोरेट चेयरमैन युनिसफर लोमगा, सहायक चेयरमैन सुनीता बरजो, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, बंदरचुवा मुखिया विलियम समद, कंदीडत सिंगरेन डांग, बरदान डांग समेत विभिन्न मंडलियों के प्रचारक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now