The accused of sexually exploiting a woman on the pretext of marriage was arrested from Gaya, a major action by Simdega police.

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गया से गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Link copied
The accused of sexually exploiting a woman on the pretext of marriage was arrested from Gaya, a major action by Simdega police.
The accused of sexually exploiting a woman on the pretext of marriage was arrested from Gaya, a major action by Simdega police.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और यौन शोषण करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा दायर कोर्ट परिवाद संख्या-107/2026 के आधार पर महिला थाना में कांड संख्या-18/26, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को बीएनएस 2023 की धारा 69 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन शोषण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने 25 मई 2026 को बिहार के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार (पिता- कृष्णा मुरारी), निवासी विद्यापति कॉलोनी, मकान संख्या-06, जादूघर के पीछे, थाना कोतवाली, जिला पटना (बिहार) को गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्ररा (सिंहपोखर) इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।