Meeting of party officials and BLA held in Gumla, emphasis laid on strengthening the organization

गुमला में पार्टी पदाधिकारियों एवं BLA की बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

Meeting of party officials and BLA held in Gumla, emphasis laid on strengthening the organization
Meeting of party officials and BLA held in Gumla, emphasis laid on strengthening the organization

गुमला : जिले के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सोमवार को पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान के क्रियान्वयन के तरीकों को समझाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और आम लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुशरण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह सरदार सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now