JMM's booth-level and BLA-2 meeting concludes in Jhumri Telaiya; guidelines issued regarding the SIR campaign.

झुमरी तिलैया में झामुमो की बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक संपन्न, SIR अभियान को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

JMM's booth-level and BLA-2 meeting concludes in Jhumri Telaiya; guidelines issued regarding the SIR campaign.
JMM’s booth-level and BLA-2 meeting concludes in Jhumri Telaiya; guidelines issued regarding the SIR campaign.

झुमरी तिलैया: विराज होटल, झुमरी तिलैया में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने की, जबकि संचालन सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक का मुख्य विषय निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाना रहा। इस दौरान BLA-2 और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी का नाम अनावश्यक रूप से न कटे।

मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ कार्यकर्ताओं और BLA-2 सदस्यों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर पार्टी पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सहयोग करें।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मंईया सम्मान योजना ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को सम्मानजनक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी चुनावी तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव, वर्ग संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

संवाददाता दृष्टि नाउ

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।