MLA Bhushan Bada attended the 4th Youth Conference and urged the youth to move forward with trust and commitment to society.

4वें युवा सम्मेलन में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा, युवाओं को समाज और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

Share
Link copied
MLA Bhushan Bada attended the 4th Youth Conference and urged the youth to move forward with trust and commitment to society.
MLA Bhushan Bada attended the 4th Youth Conference and urged the youth to move forward with trust and commitment to society.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले के केरसई प्रखंड अंतर्गत कोनजोबा के गोरारजोर मंडली में जीईएल चर्च कोनजोबा पाद्रीपन स्तरीय 4वें युवा सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि युवा समाज और चर्च की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार और विश्वास के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो गांव, समाज और राज्य का भविष्य मजबूत होगा।

विधायक ने युवाओं से नशा, हिंसा और गलत संगति से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज निर्माण में करें।

वहीं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि चर्च और युवा सम्मेलन युवाओं को नई सोच और आत्मबल प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को पहचान कर समाज सेवा में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरारजोर मंडली की अध्यक्ष सह सभापति श्रीमती असरानी एक्का, सचिव अनमोल लकड़ा एवं कोषाध्यक्ष विमल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मौके पर सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष सिल्वेस्टर बघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, जिला सचिव संजय तिर्की, जिला सचिव विनय तिग्गा, प्रतिमा कुजूर, सुचिता तिर्की, पादरी ईमानी बुढ़, पादरी ओहमा लकड़ा, रोहित कुजूर, सालोन एक्का, मनोरमा तिर्की, प्रचारक संदीप लकड़ा, संध्या कुजूर, अजीत आईन्द, संजय मिज, अनुर कुल्लू, श्रेया केरकेट्टा, सलमानी तिर्की, अंश केरकेट्टा, सूरज बघवार, पुनीत शिला कुजूर सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी एवं युवा संघ के सदस्य उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।