झारखंड राज्यसभा चुनाव: सीट शेयरिंग पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी को मात देने की रणनीति में जुटी कांग्रेस-झामुमो

रांची : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के साथ कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी K. Raju, सह प्रभारी Shiri Bela Prasad, तेलंगाना के डिप्टी सीएम Vikramarka Bhatti Mallu और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mahato Kamlesh मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा चुनाव में कैसे मात दी जाए, इस पर गंभीरता से रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए जो भी जरूरी तैयारियां होंगी, कांग्रेस और गठबंधन दल मिलकर करेंगे। के. राजू ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस का मानना है कि राज्यसभा की एक सीट पार्टी को मिलनी चाहिए। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है और सस्पेंस बरकरार है।
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के भीतर राज्यसभा सीटों के तालमेल और उम्मीदवारों के चयन को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है।

















