Opium trade busted in forest, two arrested with 1.113 kg opium

जंगल में अफीम की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 1.113 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Opium trade busted in forest, two arrested with 1.113 kg opium
Opium trade busted in forest, two arrested with 1.113 kg opium

चतरा: सिमरिया पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.113 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 मई 2026 की शाम गोठाई गांव के पास बगरा-लावालौंग रोड किनारे जंगल में की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान राजू गंझू (30 वर्ष) और रामदेव गंझू (27 वर्ष), दोनों निवासी जलमा, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में बताई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के लिए वहां आए थे। फरार आरोपी की पहचान सरफराज खान के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान राजू गंझू के कमर में खोंसे प्लास्टिक के थैले से 1.113 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 99/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now