झारखंड में SIR: एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक मतदाता हुए मैप्ड
रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR)) से पूर्व चल रहे ‘अन-मैप्ड मतदाता मैपिंग’ अभियान ने गति पकड़ ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने जानकारी दी है कि 23 मई को अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक किए जाने के बाद से मैपिंग कार्य में उल्लेखनीय तेजी आई है।
एक सप्ताह में बड़ी उपलब्धि
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर राज्य में 5,14,546 मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। वर्तमान में राज्य के कुल 1,99,15,463 मतदाता मैप्ड हो चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 75.19% है।
मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी अन-मैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे 15 जू तक अपने संबंधित बीएलओ (BLO) से अनिवार्य रूप से संपर्क करें।
कैसे करें जाँच: मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
प्रक्रिया: अन-मैप्ड मतदाता पिछले गहन पुनरीक्षण की सूची के आधार पर अपनी मैपिंग सुनिश्चित करवा सकते हैं।
बीएलओ की कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान
मैपिंग प्रक्रिया में आ रही चुनौतियों और जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है, उस पर मंथन करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई है।
इसे भी पढ़े : नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा और रखरखाव के निर्देश

















