Shri Sarveshwari Group in Ranchi distributed 100 palm leaf hand fans to the needy and is running a free drinking water service.

रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 100 ताड़ पत्ते के हाथ पंखे, चला रहा निःशुल्क प्याऊ सेवा

Share
Link copied
Shri Sarveshwari Group in Ranchi distributed 100 palm leaf hand fans to the needy and is running a free drinking water service.
Shri Sarveshwari Group in Ranchi distributed 100 palm leaf hand fans to the needy and is running a free drinking water service.

रांची: भीषण गर्मी के बीच सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के उन्नीस सूत्री जनकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू से हुई, जहां इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को हाथ पंखे प्रदान किए गए। इसके बाद ठाकुर गांव रोड स्थित काली मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सब्जी और फल विक्रेताओं के बीच भी हाथ पंखों का वितरण किया गया। संस्था के अनुसार, भीषण गर्मी में यह पहल जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।

संस्था ने बताया कि वह ग्रीष्म ऋतु के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ सेवा भी संचालित कर रही है। इसके तहत पिस्का मोड़, किशोरगंज चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू, अशोक नगर और बाजरा चौक सहित कई स्थानों पर लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा गर्मी के मौसम की समाप्ति तक जारी रहेगी।

इसके अलावा संस्था द्वारा ‘पंछी को दाना–पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान-2026’ के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चार चरणों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों के बीच लगभग 1000 सकोरे (मिट्टी के पात्र) और पक्षियों के लिए दाना पैकेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सके।

संस्था ने बताया कि जनसेवा और समाज कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समुद्र नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, सतीश मुंडा और यदुनाथ शाहदेव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।