20260426 162943

श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा ‘निःशुल्क प्याऊ सेवा’ का शुभारम्भ, लोगों को मिल रहा शीतल जल

20260426 162943

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भीषण गर्मी को देखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची द्वारा शहर में जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था ने 20 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 के बीच राँची के पाँच प्रमुख स्थानों पर ‘निःशुल्क प्याऊ सेवा’ का शुभारम्भ किया है, जहाँ आम लोगों के लिए स्वच्छ और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है।

संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस सेवा की शुरुआत की गई। यह प्याऊ सेवा पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान प्रतिदिन संचालित की जाएगी, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके।

इन स्थानों पर शुरू हुई सेवा

पिस्का मोड़ – गुरु कृपा बिल्डिंग (20 अप्रैल)
किशोरगंज चौक – प्रीति स्वीट्स के पास (21 अप्रैल)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू के समीप (22 अप्रैल)
अरगोड़ा चौक – आईडीबीआई बैंक, अशोक नगर के पास (23 अप्रैल)
बाजरा चौक, आईटीआई – गौरी मेडिकल के पास (26 अप्रैल)

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इन प्याऊ केंद्रों पर रोजाना लोगों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खासकर गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों को राहत मिल सके।

‘पंछी को दाना – पंछी को पानी’ अभियान भी शुरू

संस्था द्वारा सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी विशेष पहल की गई है। ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी’ अभियान के तहत 24 अप्रैल को न्यू मधुकम स्थित एक स्कूल में बच्चों के बीच 225 मिट्टी के सकोरे और दाना पैकेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता फैलाना है, ताकि वे गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था कर सकें।

आगे भी जारी रहेंगे जनसेवा कार्यक्रम

संस्था ने बताया कि आने वाले दिनों में अस्पतालों और जरूरतमंद लोगों के बीच ताड़ के पत्तों से बने हाथ पंखों का वितरण भी किया जाएगा। इस पहल से गर्मी में लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची हर साल गर्मी के मौसम में इस तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम चलाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है।

Share via
Share via