20260426 155748

सिमडेगा में टिकट दलाल गिरफ्तार: RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.21 लाख के टिकट बरामद

Ticket broker arrested in Simdega
Ticket broker arrested in Simdega

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : रांची मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध शाखा (CIB) की संयुक्त टीम ने सिमडेगा में अवैध रेलवे टिकट कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित देवा ट्रैवल्स नामक दुकान में अवैध तरीके से रेलवे ई-टिकट बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर 25 अप्रैल 2026 को RPF, CIB और स्थानीय पुलिस (LPS सिमडेगा) की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान संचालक देवानंद यादव (30 वर्ष), निवासी आवगा घरसा, थाना बोलबा, जिला सिमडेगा को मौके से पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच में दो IRCTC पर्सनल यूजर आईडी के जरिए अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाने और बेचने का खुलासा हुआ।

टीम ने आरोपी के पास से कुल 35 रेलवे टिकट (3 वर्तमान और 32 पूर्व) बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1,21,000 आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रति टिकट ₹200 से ₹500 तक अतिरिक्त कमीशन लेकर टिकट बेचता था। इसके अलावा, वह काउंटर से टिकट खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर भी बेचता था।

कार्रवाई के दौरान एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

RPF ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे RPF पोस्ट बानो में रखा गया है और 26 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share via
Share via