20260426 153413

स्कूटी से ब्राउन शुगर बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 7 पैकेट नशीला पदार्थ बरामद

simdega crime story
simdega crime story

Screenshot 20260423 135008

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से नशीले पदार्थ के कई पैकेट बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास एक युवक काले रंग की स्कूटी से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

मौके पर पकड़ा गया आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक साहु (20 वर्ष), पिता दुर्गा साहु, निवासी आनन्द मार्ग गली, सलडेगा रोड, सिमडेगा बताया।

तलाशी में मिला ब्राउन शुगर

कानूनी प्रक्रिया के तहत अंचलाधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटे 7 पैकेट ब्राउन शुगर (कुल वजन लगभग 2 ग्राम) बरामद किए गए। आरोपी के पास इस नशीले पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

सप्लायर का भी खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्राउन शुगर गुमला के टावर चौक निवासी मनीष कुमार से खरीदकर सिमडेगा में बेचता था। इस संबंध में सिमडेगा थाना कांड संख्या 62/26 (दिनांक 25.04.2026) के तहत NDPS Act की धारा 21(a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share via
Share via