नीट परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद तनाव में थी छात्रा, तिलैया में 16 वर्षीय अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। 16 वर्षीय नीट अभ्यर्थी रुचि कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, रुचि अपने माता-पिता के साथ चित्रगुप्त नगर स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसने हाल ही में नीट (NEET) की परीक्षा दी थी और परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी।
परिजनों के मुताबिक, परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आने के बाद ऋचा काफी तनाव में रहने लगी थी। परिवार के सदस्य लगातार उसे समझाने और सामान्य करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह मानसिक दबाव से उबर नहीं सकी। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

















