Stressed by the news of the cancellation of the NEET exam, a 16-year-old student committed suicide in Tilaiya.

नीट परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद तनाव में थी छात्रा, तिलैया में 16 वर्षीय अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

Share
Link copied
Stressed by the news of the cancellation of the NEET exam, a 16-year-old student committed suicide in Tilaiya.
Stressed by the news of the cancellation of the NEET exam, a 16-year-old student committed suicide in Tilaiya.

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। 16 वर्षीय नीट अभ्यर्थी रुचि कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रुचि अपने माता-पिता के साथ चित्रगुप्त नगर स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसने हाल ही में नीट (NEET) की परीक्षा दी थी और परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी।

परिजनों के मुताबिक, परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आने के बाद ऋचा काफी तनाव में रहने लगी थी। परिवार के सदस्य लगातार उसे समझाने और सामान्य करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह मानसिक दबाव से उबर नहीं सकी। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।