Jharkhand shines in Japan: Neetu Kumari umpiring in the U-18 Asia Cup, 8 players from the state in the Indian team

जापान में झारखंड का जलवा: U-18 एशिया कप में नीतू कुमारी कर रहीं अंपायरिंग, भारतीय टीम में राज्य के 8 खिलाड़ी

Jharkhand shines in Japan: Neetu Kumari umpiring in the U-18 Asia Cup, 8 players from the state in the Indian team
Jharkhand shines in Japan: Neetu Kumari umpiring in the U-18 Asia Cup, 8 players from the state in the Indian team

जापान के काकामीगहारा में आयोजित महिला एवं पुरुष U-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां राज्य के आठ खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं रांची जिले की हरदाग निवासी नीतू कुमारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंपायरिंग कर झारखंड का गौरव बढ़ा रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

29 मई से 6 जून तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नीतू कुमारी ने पूल-बी के चाइनीज ताइपे और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उन्होंने 29 मई को चीन और चाइनीज ताइपे के बीच हुए मैच में भी अंपायरिंग की थी।

नीतू कुमारी झारखंड की दूसरी महिला अंपायर हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच संचालन का अवसर मिला है। उनकी यह उपलब्धि राज्य में महिला हॉकी और खेल प्रशासन के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।

नीतू की अंपायरिंग को देखने के लिए स्टेडियम में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद थे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन तथा एशिया हॉकी महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी मैच का अवलोकन कर रहे थे।

मैच के दौरान FIH अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब इकराम ने नीतू कुमारी की अंपायरिंग की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। यह सम्मान न केवल नीतू के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

उधर, भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों में शामिल झारखंड के आठ खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य के खिलाड़ी गोल कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है कि राज्य की बेटियां और खिलाड़ी दोनों ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। नीतू कुमारी की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और अंपायरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now