राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा के 13 अंपायर व तकनीकी अधिकारी करेंगे ऑफिशिएटिंग

सिमडेगा: रांची में 19 से 21 सितंबर तक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले के 13 अंपायर एवं तकनीकी अधिकारियों का चयन ऑफिशिएटिंग के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक ही जिले से 13 अंपायर एवं तकनीकी अधिकारियों का चयन होना सिमडेगा के लिए गौरव की बात है।

हॉकी सिमडेगा की ओर से जिले में खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को भी प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले के कई अंपायर एवं तकनीकी अधिकारी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।

हाल ही में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप में भी जिले के अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी के आधार पर राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।

प्रतियोगिता में ऑफिशिएटिंग के लिए चयनित 13 अंपायर एवं तकनीकी अधिकारियों में पैंक्रेटियूस टोप्पो, सुजीत एक्का, बसंत बा, समीर डुंगडुंग, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, तलीन तिग्गा, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, करिश्मा परवार, दिव्या डुंगडुंग, संजय तिर्की और कुनुल भेंगरा शामिल हैं।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की ने सभी चयनित अंपायरों एवं तकनीकी अधिकारियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर ऑफिशिएटिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति अंपायर अथवा तकनीकी अधिकारी के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे हॉकी सिमडेगा में आवेदन कर सकते हैं। हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि हॉकी में सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं, बल्कि तकनीकी क्षेत्र में भी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने झारखंड की नीतू कुमारी महतो का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग का अवसर मिला है। सिमडेगा के भी कई खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।


जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार; 13 मोबाइल और 2.20 लाख रुपये बरामद
जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।…

रांची : मुर्गियों की दावत उड़ाने पहुंचा विशालकाय अजगर, पोल्ट्री फार्म में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रांची। राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत स्थित बाजारटांड़ कृतधौड़ा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…
















