Jmm vs congress

राज्यसभा चुनाव का JMM का तंज : 16 वाला भी सपना देख रहा है और 21 वाला भी सपना देख रहा है

Share
Link copied

Jmm vs congress

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में महज कुछ दिन शेष है लेकिन राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन (JMM-कांग्रेस) के भीतर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के रुख पर कड़े सवाल खड़े किए हैं, जिससे गठबंधन के भीतर मतभेदों की अटकलें शुरू हो गई हैं।

कांग्रेस को अपना दायरा समझना चाहिए”

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है, लेकिन उनके पास संख्या बल इतना नहीं है कि वे अपने दम पर निर्णय ले सकें। भट्टाचार्य ने कहा, “बेहतर होता कि इस मुद्दे पर निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेते और कांग्रेस अपनी बात उनके समक्ष रखती। गठबंधन के सहयोगियों को ठेस पहुंचाकर लिए गए कदम उचित नहीं हैं।”

“गठबंधन धर्म और त्याग की याद”

भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि जेएमएम की पहली प्राथमिकता झारखंड की जनता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “16 वाला भी सपना देख रहा है और 21 वाला भी सपना देख रहा है,” यानी सभी दल अपनी-अपनी राजनीतिक गणनाओं में व्यस्त हैं। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि अतीत में जेएमएम ने कई बार गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस के लिए राजनीतिक त्याग किए हैं।

जाहिर है राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे महागठबंधन में ‘शक्ति प्रदर्शन’ और मोलभाव (Bargaining) तेज हो रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेएमएम के इस तीखे बयान पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या यह विवाद गठबंधन में कोई दरार पैदा करेगा या पर्दे के पीछे कोई सुलह का फॉर्मूला निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़े :

इसे भी पढ़ें
राज्यसभा चुनाव पर JMM का बड़ा दांव: दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का संकेत, हेमंत सोरेन को मिला अंतिम फैसला लेने का अधिकार
इसे भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव पर JMM का बड़ा दांव: दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का संकेत, हेमंत सोरेन को मिला अंतिम फैसला लेने का अधिकार

नवींन कुमार रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा…

राज्यसभा चुनाव : अंकगणित का मायाजाल, क्या हेमंत सोरेन बनेंगे चाणक्य महागठबंधन की लगायेंगे नैया पार या होगा महा-संग्राम’?
इसे भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव : अंकगणित का मायाजाल, क्या हेमंत सोरेन बनेंगे चाणक्य महागठबंधन की लगायेंगे नैया पार या होगा महा-संग्राम’?

आकाश सिंह रांची: झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस ने अपने दिग्गज रणनीतिकार और मल्लिकार्जुन खरगे…

हेमंत सोरेन सरकार का तेजतर्रार विकास अभियान:  लगातार कई विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा, जमीनी बदलाव की मजबूत नींव”
इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन सरकार का तेजतर्रार विकास अभियान:  लगातार कई विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा, जमीनी बदलाव की मजबूत नींव”

नवींन कुमार रांची, 5 जून : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले एक सप्ताह से एक से ज्यादा विभागों की लगातार…

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस ने प्रणव झा पर खेला दांव, सियासी पारा चढ़ा
इसे भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस ने प्रणव झा पर खेला दांव, सियासी पारा चढ़ा

राज्यसभा चुनाव : रांची, 4 जून : झारखंड में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए आगामी चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।