BJP is busy in making the Jharkhand visit of National President Nitin Naveen historic, preparations for the program are in the final stage.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में

BJP is busy in making the Jharkhand visit of National President Nitin Naveen historic, preparations for the program are in the final stage.
BJP is busy in making the Jharkhand visit of National President Nitin Naveen historic, preparations for the program are in the final stage.

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड प्रवास को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रदेश भाजपा इस दौरे को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने की। बैठक में एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह, बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर एवं कैलाशपति मिश्र जैसे महापुरुषों के स्मारकों पर माल्यार्पण, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सांसद-विधायक बैठक सहित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न जिम्मेदारियों पर लगाए गए नेताओं से तैयारियों की जानकारी ली गई।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है। उन्होंने कहा, “कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। झारखंड भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर बेहद आतुर हैं।”

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, आभा महतो, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now