Nitin navin

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहली बार झारखंड दौरा: 6-7 जून को रहेंगे रांची में

Share
Link copied

Nitin navin

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह का माहौल है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने उनके आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 06 और 07 जून को राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

6 जून: आगमन और संवाद

11:30 बजे: रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य आगमन।

वृक्षारोपण: एयरपोर्ट परिसर के समीप पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

श्रद्धांजलि: स्व. कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे।

प्रबुद्धजन संवाद: दिन के दूसरे भाग में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुद्धिजीवियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

7 जून: युवा संवाद और संगठनात्मक बैठकें

अल्पाहार: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ओरमांझी (कूचू) स्थित आवास पर प्रवास।

युवा संवाद: राज्य के युवाओं के साथ सीधे संवाद कर पार्टी की नीतियों और विजन को साझा करेंगे।

संगठनात्मक समीक्षा: राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ सांगठनिक बैठकों का दौर चलेगा।

प्रस्थान: देर रात्रि वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड का यह पहला दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में संगठन की नब्ज टटोलना और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इसे भी पढ़े :भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।