Domestic gas cylinders become costlier, price reaches Rs 999.50 in Ranchi

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, रांची में कीमत पहुंची 999.50 रुपये

Domestic gas cylinders become costlier, price reaches Rs 999.50 in Ranchi
Domestic gas cylinders become costlier, price reaches Rs 999.50 in Ranchi

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 की बढ़ोतरी, तीन महीनों में दूसरी बार महंगाई का झटका

नई दिल्ली/रांची, 7 जून : देशभर में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें 7 जून 2026 (रविवार) से लागू हो गई हैं। यह मार्च 2026 के बाद तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बढ़ोतरी के बाद रांची में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 970.50 रुपये से बढ़कर 999.50 रुपये हो गई है। यानी अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए लगभग एक हजार रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे समझिए

झारखंड में नई कीमत:रांची: पहले 970.50, रुपये अब 999.50 यानी (29 रुपये की बढ़ोतरी)।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें (14.2 किलो घरेलू सिलेंडर):

दिल्ली: 913 से बढ़कर 942 रुपये
मुंबई: 912.50 से बढ़कर 941.50 रुपये
कोलकाता: 939 से बढ़कर 968 रुपये
चेन्नई: 928.50 से बढ़कर 957.50 रुपये

क्यों बढ़ रही है कीमतें ?

तेल विपणन कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल, मध्य पूर्व संकट और आयात लागत बढ़ने के कारण यह समायोजन कर रही हैं। भारत अपनी LPG का करीब 62% आयात करता है। कंपनियों को सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर पर घाटा हो रहा है।

हालांकि उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी जारी रहेगी, इसलिए उनके लिए प्रभावी कीमत में बदलाव नहीं होगा।

जाहिर है की लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पहले से ही खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े :

रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिशकी संभावना

रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ चम्पाई सोरेन का बिगुल, 10 दिनों में नगड़ी पहुंचेंगे लाखों लोग

सिमडेगा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ साल में 26 एनडीपीएस कांड दर्ज, 68 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो से सनसनी: ट्यूशन पढ़ने निकला 8वीं का छात्र लापता, CCTV में ‘जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस’ में चढ़ते दिखा

झारखंड के ‘युवा जननायक’ हेमंत सोरेन: विकास की नई इबारत और कल्याणकारी योजनाओं का दम

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now