15 जून को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची : झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की अगली बैठक 15 जून 2026 (सोमवार) को आयोजित होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री Hemant Soren करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ-साथ कई नीतिगत निर्णयों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी, क्योंकि इसमें विकास योजनाओं, विभागीय प्रस्तावों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

















