वाहनों पर स्टिकर लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरुक.

वाहनों पर स्टिकर लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरुक.

रामगढ़, आकाश शर्मा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेशों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग रामगढ़ द्वारा एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत विभाग द्वारा वाहनों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित स्टिकर लगाए जा रहे हैं।

इस संबंध में बात करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नचिकेता मिश्रा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग रामगढ़ द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के स्टीकर के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि लोगों के बीच यह अभियान चर्चा का विषय बने। जितना ज्यादा लोग इस विषय पर चर्चा करेंगे उतना ही सफल यह अभियान होगा। आज के दौर में जब लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है इसके बावजूद भी यह देखा जाता है कि लोग लड़के एवं लड़कियों में भेदभाव करते हैं। सरकार द्वारा इसे दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके माध्यम से लोगों को लड़कियों की शिक्षा, समाज में उनकी अनिवार्यता आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now