Major blow to US and Russian air forces on the same day; two strategic bombers meet with accidents.

एक ही दिन में अमेरिका और रूस की वायु सेनाओं को बड़ा झटका, दो रणनीतिक बॉम्बर विमान हादसे का शिकार

Share
Link copied
Major blow to US and Russian air forces on the same day; two strategic bombers meet with accidents.
Major blow to US and Russian air forces on the same day; two strategic bombers meet with accidents.

दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं—अमेरिका और रूस—को एक ही दिन में बड़ा झटका लगा है। अमेरिका में जहां अमेरिकी वायु सेना का B-52 रणनीतिक बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वहीं रूस का Tu-22M3 बॉम्बर साइबेरिया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को साइबेरिया के इर्कुत्स्क क्षेत्र में प्रशिक्षण मिशन के दौरान Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को तेजी से जमीन की ओर गिरते और उसके बाद घटनास्थल से घना धुआं उठते देखा गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी चार क्रू सदस्य समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायु सेना का शक्तिशाली B-52 बॉम्बर भी हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, B-52 और Tu-22M3 दोनों ही शीत युद्ध (Cold War) के दौर में विकसित किए गए रणनीतिक बॉम्बर विमानों की श्रेणी में आते हैं और आज भी अपने-अपने देशों की सैन्य शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।