BJP General Secretary (Organization) Karmveer Singh honored with the National Ambedkar Award.

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित

BJP General Secretary (Organization) Karmveer Singh honored with the National Ambedkar Award.
BJP General Secretary (Organization) Karmveer Singh honored with the National Ambedkar Award.

रांची: झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित बहुजन साहित्य अकादमी के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया था। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष अनिल बांसफोर ने रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्हें यह अवॉर्ड सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल बांसफोर ने बताया कि 15 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित सम्मेलन के दौरान कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि दलित, गरीब, शोषित, पीड़ित, आदिवासी, खिलाड़ियों तथा विशेष रूप से सफाईकर्मियों के परिवारों के उत्थान और उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड समाज के वंचित, दलित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है तथा जरूरतमंदों की सहायता को अपना दायित्व मानता है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विकास प्रीतम सिन्हा तथा सरोज सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now