Police raid Shivam Palace Hotel in Ranchi's Harmu; five arrested, including two young women.

रांची के हरमू स्थित शिवम पैलेस होटल में पुलिस छापेमारी, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

Police raid Shivam Palace Hotel in Ranchi's Harmu; five arrested, including two young women.
Police raid Shivam Palace Hotel in Ranchi’s Harmu; five arrested, including two young women.

रांची: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस होटल में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर, पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और दो ग्राहक शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिवम पैलेस होटल में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। बावजूद इसके होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ताजा कार्रवाई के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है।