रांची के होटल में पुलिस की दबिश, आधा दर्जन से अधिक युवतियां मिलीं; युवकों से पूछताछ

रांची: कचहरी चौक के पास स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के बाद कथित अनैतिक गतिविधियों का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल के कमरों से आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा है। वहीं, कई युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कमरे बुक कर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने अचानक होटल में पहुंचकर जांच शुरू की। रिसेप्शन से लेकर कमरों तक की तलाशी ली गई और वहां ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई गई।

कार्रवाई के दौरान मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को होटल तक कौन लाता था, ग्राहकों से संपर्क कैसे किया जाता था और इस पूरे मामले में पैसों का लेन-देन किस तरह होता था। जांच के दायरे में संभावित बिचौलियों के साथ होटल प्रबंधन की भूमिका भी शामिल है।

एएसपी कोतवाली निखिल राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। होटल की बुकिंग से जुड़े रिकॉर्ड और मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 1624 किलो जावा महुआ नष्ट
सिमडेगा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी…
रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ और शुष्क रहेगा मौसम, बारिश की कोई आशंका नहीं
रांची: मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने…

















